UP Legislature Assembly Session 2026 Live: यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। आगे पढ़ें हर अपडेट…

यूपी के कामगारों की डिमांड सबसे ज्यादा
जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है।
सपा ने खोली रोजगार मेलों की पोल
सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है?
चली-चला की बेला है- माता प्रसाद पांडेय
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है।
हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं
इसका जवाब मंत्री ने देते हुए कहा कि हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं। नौ वर्षों में सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया। बोतल की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को बोतल की बड़ी चिंता है। बोतल के दाम तो बढ़ गए हैं। इसका सपा ने विरोध किया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। खाद के दाम प्रदेश सरकार नहीं कम कर सकती। वह केंद्र सरकार ही कर सकती है।
किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल
सपा विधायक आरके वर्मा ने महंगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सरकार पर निशाना साधा। ‘तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे…आज क्यों सोच रहे हो’। उन्होंने कहा कि आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं।
निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है
इसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है।
सदन में उठा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का मुद्दा
सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ पहला सवाल श्रम एवं रोजगार मंत्री से सपा विधायक रागिनी सोनकर ने किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बराबर आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन देने की मांग की।
UP Assembly Session 2026 Live: महंगाई को लेकर सदन में हंगामा, ‘बोतल महंगी’ की बात पर एक-दूसरे पर कसा तंज
यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। दोपहर बाद 3.00 बजे सीएम योगी सदन को संबोधित करेंगे।
