Ambala News: 22 को होगी दोबारा फिर बलाना के गुरुद्वारा साहिब में बैठक

Picture of admln

admln

SHARE:

There will be a meeting again on 22nd at Gurdwara Sahib in Balana.

जलबेड़ा। बलाना गांव के गुरुद्वारा साहिब में वीरवार काे धुरकड़ा के निर्माणधीन गुरुद्वारे को लेकर बैठक हुई, जिसमें पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। क्षेत्र की सैकड़ों की तादाद में सिख संगत मौजूद रही। आपसी वार्तालाप के बाद 70 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारा साहिब बनने को लेकर अपने हस्ताक्षर भी किए। अंत में सुखदेव सिंह गोविंदगढ़ व किसान नेता जय सिंह ने बताया कि आने वाली 22 फरवरी को दोबारा से इसी मामले को लेकर इसी जगह पर बैठक रखी जाएगी। जय सिंह ने यह स्पष्ट किया कि गांव के ज्यादातर लोग गुरुद्वारा साहिब बनाने को लेकर सहमत हैं और वह गुरुद्वारा बना कर रहेंगे क्योंकि यह सिख संगत की श्रद्धा का केंद्र है।

admln
Author: admln