दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस: अमृतसर में बुजुर्ग महिला के हत्यारे गिरफ्तार, दो किरायेदारों ने मिलकर किया था मर्डर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के अमृतसर में 28 जनवरी को बुजुर्ग महिला वीना रानी (67) का शव उनके घर पर बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला था। शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए।

Two tenants accused of murdering elderly woman in Amritsar arrested from Delhi

अमृतसर के मजीठा रोड इंदिरा कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सदर पुलिस राजधानी दिल्ली पहुंची और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। दोनों मृतका के मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे थे और वारदात के बाद शहर छोड़कर फरार हो गए थे।

डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को बुजुर्ग महिला वीना रानी (67) का शव उनके घर पर बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला था। शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू कराई गई। परिजनों ने किरायेदारों पर शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई