UP: पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने रचा इतिहास, 5555 तरह से लिखा ॐ; यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। छात्रा ने पांच हजार 555 ‘ॐ’ के विशिष्ट चित्रों का सृजन किया है।

Up:पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने रचा इतिहास, 5555 तरह से लिखा ॐ;  यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज - Panini Girls College Student Swarna  Wrote Om In 5555 Ways ...

वाराणसी जिले के महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा स्वर्णा निगम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वर्णा ने 5555 अलग-अलग प्रकार के ॐ (ओंकार) की पेंटिंग का सृजन कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस कला को ‘यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है, जो न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का पल है।

स्वर्णा की इस उपलब्धि पर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने प्रशंसा करते हुए स्वर्णा को सम्मानित किया।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA