Rajasthan Assembly Live: राइट टू हेल्थ पर गर्माया माहौल, चिकित्सा मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की जोरदार बहस

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

Rajasthan Assembly 2026 Live Updates in Hindi: विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 39 सवालों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट 2026-27 पर सदन में बहस की शुरुआत होगी और कई विभागों के प्रतिवेदन व अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी।

Rajasthan Assembly 2026 Live Question Hour Budget Debate Diya Kumari Updates in Hindi

राइट टू हेल्थ पर सदन में तीखी बहस, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने राइट टू हेल्थ कानून के नियमों को लेकर सवाल उठाया। इस पर जवाब देते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि नियम पहले ही बनाए जा चुके थे और पूर्ववर्ती सरकार को व्यवस्था स्पष्ट करके जानी चाहिए थी। उन्होंने विपक्ष पर अधूरी प्रक्रिया छोड़ने का आरोप लगाया।

मंत्री के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत विपक्षी विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ समय के लिए सदन का माहौल गरमा गया।

Rajasthan Assembly Live: राइट टू हेल्थ पर गर्माया माहौल, चिकित्सा मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की जोरदार बहस

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में 19 तारांकित और 20 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभागों के अलावा चिकित्सा, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से जुड़े विषयों पर सवाल-जवाब होंगे।

सदन की कार्रवाई के दौरान कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन पटल पर रखा जाएगा। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग इसे सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसी के साथ आगामी दिनों में सदन में होने वाले कामकाज की रूपरेखा तय की जाएगी।

आज वित्त विभाग और वन विभाग की अधिसूचनाएं भी सदन में रखी जाएंगी। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर वित्त विभाग की 18 अधिसूचनाएं पेश करेंगे, जबकि मंत्री संजय शर्मा वन विभाग की 13 अधिसूचनाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा सदन की मेज पर विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे।

विभिन्न विधायकों की ओर से आज सदन में जनहित याचिकाएं भी लगाई जाएंगी। इनमें आहोर नगर पालिका में फायर ब्रिगेड यंत्र उपलब्ध कराने, सिधमुख में रेलवे चेंज पर आरयूबी निर्माण, सेखाला ट्रॉमा सेंटर, उदयपुर डायट परिसर की भूमि को खेल मैदान के रूप में आरक्षित करने, पाली जिले के ऊंकली गांव में एसएलआर जल कनेक्शन, बगरू में गंदे पानी के नाले को गहरा कराने और नगर निगम ग्रेटर वार्ड-106 में सीवरेज लाइन निर्माण से संबंधित याचिकाएं शामिल हैं।