नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार के दो युवक अबोहर ब्रांच नहर की कच्ची पगडंडी से बाजार की तरफ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों को रोक लिया और उनसे लूट की कोशिश की।

पिस्तौल के दम पर लूट वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को दो युवकों ने दलेरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी बाहरी राज्य का प्रवासी युवक है। आरोपी को बाइक सवार दो युवकों दबोचा और जमीन पर पटक उसके हाथ से पिस्तौल भी छीन लिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची सुधार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब जांच की तो पिस्तौल नकली पाया गया।
जानकारी के अनुसार नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार के दो युवक अबोहर ब्रांच नहर की कच्ची पगडंडी से बाजार की तरफ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों को रोक लिया और उनसे लूट की कोशिश की। लेकिन युवक उसे धक्का देकर बाइक भगा ले गए। इसके तुरंत बाद दोनों ने सुधार पुलिस को सूचना देकर आरोपी का पीछा किया। आरोपी लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग से अबोहर ब्रांच नहर की दूसरी तरफ पगडंडी से पैदल ही जा रहा था। तभी बाइक सवार दोनों युवकों उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पीछे से दबोच जमीन पर पटक दिया। युवकों ने उसकी पिस्तौल भी छीन ली और मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि जांच में पिस्तौल नकली पाई गई है जिसे आरोपी लोगों को डराने और लूट की कोशिश में इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वो नशे में धुत है और पुलिस उसका नाम पता जानने की कोशिश में जुट गई है। इस बात की पक्की संभावना है कि आरोपी ने इस नकली पिस्तौल से अन्य वारदात को अंजाम दिया होगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है