Sikar News: गर्ल्स स्कूल का हेड मास्टर करता था घिनौना काम, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, अब सस्पेंड

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

गर्ल्स स्कूल के हेड मास्टर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सस्पेंड कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sikar News: Girls' School Headmaster Accused Of Misconduct, Education  Department Takes Action, Suspended - Rajasthan News - Sikar News:गर्ल्स  स्कूल का हेड मास्टर करता था घिनौना काम, शिक्षा विभाग ने ...

जिले के एक सरकारी गर्ल्स स्कूल के हेड मास्टर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में सस्पेंड किया गया है। आरोपी हेड मास्टर ने सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं वह स्कूल की अन्य लड़कियों को भी अश्लील इशारे करता था।

दरअसल सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने 5 फरवरी को इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल को एक शिकायत दी थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि 4 फरवरी को स्कूल में हेड मास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके गाल और सिर को पकड़कर बेड टच भी किया। घटना के बाद छात्रा डर गई इसलिए उसने 5 फरवरी को स्कूल की छुट्टी भी ले ली।
प्रिंसिपल ने शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया, जिन्होंने जांच के लिए एक तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया। इस कमेटी की जांच में जब अन्य छात्राओं से बातचीत की गई तो उन्होंने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ होने की पुष्टि की। इसके अलावा 2 अन्य छात्राओं ने कहा कि जब वे वॉशरूम के लिए जाती हैं तब हेड मास्टर उन्हें अश्लील इशारें करता है।

ऐसे में पूरा मामला सत्य पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई