Punjab: गिद्दड़बाहा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोगों को मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई के कोठे दशमेश नगर में खाल बनाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद उस समय खूनी रूप में बदल गया, जब दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई।

Bloody clash between two groups in Giddarbaha two men died

मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में शुक्रवार की देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में दो लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव कोटभाई के कोठे दशमेश नगर में खाल बनाने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो गुटों के बीच हुई झड़प दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में गिद्दड़बाहा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि जमीन में पक्का खाल बनाने को लेकर काफी समय से दोनों गुटों में विवाद चल रहा था। पहले से ही घरों के सामने एक पक्का खाल मौजूद था, लेकिन उसी स्थान पर नई खाल बनाने की कोशिश का एक पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि बात खूनी झड़प तक पहुंच गई, जिसमें दो व्यक्तियों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी गिद्दड़बाहा अरुण मुंडन ने बताया कि खाल के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM