सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹5000 से ज्यादा टूटा भाव; 24, 22 और 18 कैरेट हुआ सस्ता

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

Gold Price Today: बीते दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में बड़ी कटौती देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 502 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 15,442 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 460 रुपये घटकर 14,155 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोना भी 376 रुपये सस्ता होकर 11,582 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Prices: बजट से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार! क्या आज  और सस्ता होगा सोना? जानें क्या है बड़ी उम्मीदें | Gold Silver Price Crash  Before Budget 2026 ...

बाजार जानकारों के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना है। अमेरिका में मौद्रिक नीति को लेकर सख्ती की आशंका बढ़ने से गोल्ड जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स पर असर पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को यूएस फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में नामित किए जाने के बाद ब्याज दरों में सख्ती की उम्मीदें तेज हो गई हैं, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

24 कैरेट सोने का ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोने में 502 रुपये प्रति ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल जहां इसका भाव 15,944 रुपये प्रति ग्राम था, वहीं आज यह गिरकर 15,442 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,23,536 रुपये है, जो कल के मुकाबले 4,016 रुपये कम है। इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,020 रुपये सस्ता होकर 1,54,420 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 50,200 रुपये की बड़ी गिरावट आई है और यह अब 15,44,200 रुपये हो गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत भी घटी

गुरुवार को 22 कैरेट सोने के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। 22 कैरेट सोना 460 रुपये प्रति ग्राम सस्ता होकर 14,155 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जो एक दिन पहले 14,615 रुपये था। 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत अब 1,13,240 रुपये है, जिसमें 3,680 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 4,600 रुपये सस्ता होकर 1,41,550 रुपये पर पहुंच गया है। 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 46,000 रुपये की गिरावट आई है और यह अब 14,15,500 रुपये हो गई है।

18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

18 कैरेट सोने की कीमत में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सत्र में जहां इसका भाव 11,958 रुपये प्रति ग्राम था, वहीं आज यह 376 रुपये गिरकर 11,582 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। 8 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत अब 92,656 रुपये है, जो 3,008 रुपये कम है। वहीं 10 ग्राम का भाव 3,760 रुपये गिरकर 1,15,820 रुपये हो गया है। 100 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत में 37,600 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 11,58,200 रुपये पर आ गई है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या मायने?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट से ज्वेलरी खरीदने वालों को राहत मिल सकती है, खासकर शादी-ब्याह और आने वाले त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने की संभावना है। वहीं निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे ग्लोबल संकेतों और ब्याज दरों से जुड़े ट्रेंड्स पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

नोट: शहर के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। अपने शहर का सटीक रेट जानने के लिए स्थानीय सर्राफा बाजार से पुष्टि जरूर करें।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई