कनाडा में तीन पंजाबी छात्र गिरफ्तार: 19 से 21 साल उम्र, स्टडी वीजा पर गए थे तीनों, अब सलाखों के पीछे

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाब से कनाडा गया तीन पंजाबी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), दयाजीत सिंह बिलिंग (21) और तरनवीर सिंह (19) के रूप में हुई है।

Three Punjabi students arrested in Canada they gone on study visa

दक्षिण एशियाई देशों, खासकर भारत के पंजाबी मूल कारोबारियों से फिरौती वसूली की कोशिशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरी पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), दयाजीत सिंह बिलिंग (21) और तरनवीर सिंह (19) के रूप में हुई है।

तीनों 12वीं के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। इन पर सरी के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर पर गोलीबारी करने के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें वीरवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घर के बाहर गोलीबारी और आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को घटना के तुरंत बाद टैक्सी में फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। स्टाफ सार्जेंट लिंडसे हॉटन ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया, जिसके चलते उन्हें काबू में किया गया और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं।

गिरफ्तार करने वाली टीम ब्रिटिश कोलंबिया एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के प्रोजेक्ट एश्योरेंस से जुड़ी है। पुलिस जनवरी-फरवरी में दर्ज 46 फिरौती मामलों की जांच कर रही है। मामले में कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी को भी शामिल किया गया है और आरोपियों के स्टडी व वर्क परमिट की जांच की जा रही है। विदेशी नागरिक होने के कारण तीनों पर अतिरिक्त आरोप भी लग सकते हैं।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई