Charkhi Dadri News: अब जल्द शुरू होंगे 25 करोड़ रुपये के सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

Now the construction and repair work of roads worth Rs 25 crore will start soon.

चरखी दादरी। भीषण ठंड में तीन माह तक सड़कों का काम ठप होने के बाद अब 10 दिन में करीब 25 करोड़ के बजट की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। ज्यादा ठंड में न्यूनतम तापमान नीचे चले जाने से सड़क निर्माण के दौरान तारकोल का जमाव नहीं हो पाता। सड़क निर्माण के लिए 20-22 डिग्री तापमान की जरूरत होती है तब तारकोल का जमाव सही प्रकार से पाता है। इस वजह से सर्दी सीजन में सड़क निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया।

इस समय शहर ही नहीं गांवों में भी संपर्क सड़क मार्गोंं की हालत खराब है। कोहरे की वजह से सड़कों में बने गड्ढे दिखाई न देने पर हादसों का अंदेशा ज्यादा होता है। सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान नीचे चले जाने पर सड़कों का निर्माण कार्य बाधित हो गया था। इस समय शहर और गांवों में काफी सड़कों की दयनीय दशा बनी हुई है। इन सड़कों में गड्ढे होने की वजह से राहगीर व वाहन चालक परेशान हैं। गांवों में संपर्क मार्ग मरम्मत मांग रहे हैं। चालकों को वाहनों में आए दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस समय जिले में दादरी-रोहतक रोड के फोरलेन निर्माण की भी सख्त जरूरत बनी हुई। इसी प्रकार शहर में परशुराम चौक से किला मैदान रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड, लाजपतराय चौक से वैश्य स्कूल तक सड़क को नए निर्माण की जरूरत है। इस मार्ग पर विभाग ने सीवर व पेयजल लाइनें बिछाई थी उसके बाद बाद टाइलें लगाकर खाना पूर्ति कर ली गई। इस सड़क में प्रत्येक मीटर पर गड्डा बना हुआ है। सड़क का लेवल भी ठीक नहीं है। इसी प्रकार नगर में ही पुराना बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग खराब हालत में है। इसके भी निर्माण की सख्त जरूरत बनी हुई है। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई बार जाम भी लग जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को साइड नहीं मिल पाती जिससे हादसे हो जाते हैं।

अब लोगों का सड़कों के निर्माण का इंतजार खत्म हो गया है। कोहरे की वजह से सड़कों पर बने गड्ढे हादसों का कारण बनते रहे हैं। कोहरे से पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर सफेद पट्टी भी लगाई थी ताकि वाहन चालकों को कोहरे में आवागमन में असुविधा न हो और हादसों से बचाव हो सके। लावारिस पशुओं को टैग लगाए गए। पशुओं की वजह से सड़कों पर काफी हादसे होते हैं।

जल्द ही सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करवाने जा रहे हैं। अब तापमान अनुकूल हो गया है। स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। लोगों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
-गुरुचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दादरी

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई