Weather Update: रेगिस्तान में जमी बर्फ! कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठंड का प्रचंड रूप दिखाया है। कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

rajasthan severe cold wave sub zero temperature dense fog school holiday weather alert

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी का प्रकोप और बढ़ा दिया है। रेगिस्तानी इलाकों में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह शून्य से नीचे दर्ज किया गया। जैसलमेर, नागौर और सीकर जिलों के कई इलाकों में बर्फ जमने की घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नागौर में पारा माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में सुबह के समय खेतों, सिंचाई पाइपों और वाहनों पर जमी ओस बर्फ में तब्दील हो गई। सीकर में खेतों में लगे पाइपों के भीतर पानी तक जम गया, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का यह तीखा दौर अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है। रविवार को प्रदेश के दो जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार 14 और 15 जनवरी के बाद ही ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

घना कोहरा बना मुसीबत

भीषण ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है। सीकर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर खड़ी कारों पर जमी ओस बर्फ में तब्दील नजर आई। वहीं उदयपुर में घने कोहरे के चलते रविवार को 7 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूलों में छुट्टियां और समय में बदलाव

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जयपुर समेत 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं या स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

  • जयपुर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश, 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी पहले से घोषित
  • सीकर: 5वीं तक 17 जनवरी तक अवकाश, 6वीं से 12वीं तक स्कूल समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे
  • भरतपुर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश
  • डीग: कक्षा 1 से 8 तक 12 जनवरी को अवकाश
  • हनुमानगढ़: नर्सरी से 8वीं तक 12 जनवरी को अवकाश, 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी
  • जालोर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 से 14 जनवरी तक अवकाश
  • नागौर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश
  • जैसलमेर: कक्षा 1 से 8 तक 14 जनवरी तक अवकाश
  • दौसा: कक्षा 1 से 8 तक 12 जनवरी को अवकाश, स्टाफ का समय यथावत
  • झुंझुनूं: कक्षा 1 से 8 तक 13 जनवरी तक अवकाश
  • बाड़मेर: 8वीं तक 12 जनवरी को अवकाश
  • अजमेर: प्री-प्राइमरी से 12वीं तक 17 जनवरी तक स्कूल समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे
  • बीकानेर: अगले आदेश तक स्कूल समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित

मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.