शीतलहर से कांपा हरियाणा: पूरा दिन छाए रहे बादल, 12 जिलों में कोल्ड डे; आगे ऐसा रहेगा मौसम

Picture of admln

admln

SHARE:

हरियाणा में कड़कड़ाती ठंड से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जींद में अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Weather in Haryana Toady Weather Report Coldwave in Jind

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को शीतलहर चली, जिससे दिन का तापमान काफी नीचे आ गया है। राज्य के अधिकतर शहरों में 11 से 13 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। जब दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री नीचे दर्ज किया जाए मौसम विभाग उस स्थिति को कोल्ड डे कहता है।

राज्य के 12 जिलों में कोल्ड डे

राज्य के 12 जिलों में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार को भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री से नीचे दर्ज किया जा सकता है। कुछ इलाकों में सुबह और रात के वक्त अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। वहीं, सात से नौ जनवरी के बीच कई इलाकों में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है।

नारनौल रहा सबसे ठंडा हरियाणा में मंगलवार को कई इलाकों में सुबह के समय धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि 11 बजे के आसपास कुछ शहरों में धूप निकली, मगर शीतलहर की वजह से धूप असरदार साबित नहीं हुई। लोग ठंड की वजह से कांप उठे। वहीं, अधिकतर जिलों में रात का तापमान भी दस डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। राज्य के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, जिसकी वजह से पहाड़ों की हवा अब मैदानी इलाकों में आ रही है। इसकी वजह से दिन का तापमान गिर रहा है। अब रात का तापमान भी गिरेगा। अगले तीन दिन में रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

कहां कितना तापमान रहा

शहर न्यूनतम अधिकतम

अंबाला 13.2             8.3हिसार 12.2             7.7

करनाल 15.0             6.5नारनौल 13.5             4.5

रोहतक 12.8             7.6भिवानी 14.5             5.5

गुरुग्राम 14.1             5.9जींद 11.1             7.6

करनाल 16.2             7.8महेंद्रगढ़ 13.7            6.6

दादरी 11.9            6.3

admln
Author: admln