सतना: सिंधी कैम्प में दो पक्षों के बीच विवाद, चार लोग गंभीर रूप से घायल – पुलिस जांच में जुटी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सतना। शहर के सिंधी कैम्प क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक पक्ष से राजकुमार बजाज उर्फ राजू, जबकि दूसरे पक्ष से अशोक वितराई को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई