ब्वॉयफ्रेंड की लाश से की शादी: प्रेमी के नाम का भरा सिंदूर; प्रेमिका आंचल ने बताई हॉरर किलिंग की दर्दनाक कहानी

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Anchal Statement on Nanded Horror Killling: महाराष्ट्र के नांदेड में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आंचल ने अपने प्रेमी सक्षम की हत्या के बाद उसकी लाश से शादी की। आरोप है कि आंचल के पिता और भाइयों ने जातिगत कारणों से सक्षम की हत्या की। वहीं आंचल का दावा है कि दो पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को उकसाया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनर किलिंग के बाद प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से रचाई  शादी, कहा- 'मेरा प्यार आज भी जिंदा है'

महाराष्ट्र के नांदेड में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। एक लड़की आंचल ने अपने प्रेमी सक्षम टेटे की खून से सनी लाश के सामने सिंदूर भरकर उससे शादी की। यह कदम उसने तब उठाया जब उसके पिता और भाइयों पर उसके प्रेमी की हत्या करने का आरोप लगा। यह पूरा मामला कथित ऑनर किलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें जातिगत भेदभाव और परिवार की नफरत ने एक युवा की जान ले ली। घटना ने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आंचल ने बताया कि वह और सक्षम तीन साल से एक-दूसरे के साथ थे। सक्षम अनुसूचित जाति से था, और इसी वजह से उसके परिवार ने इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। लड़की का आरोप है कि उसके पिता और भाइयों ने कई बार सक्षम को धमकाया था। परिवार ने यहां तक कहा था कि अगर वह आंचल से शादी करना चाहता है तो उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। सक्षम इसके लिए भी तैयार था, फिर भी परिवार का गुस्सा कम नहीं हुआ। आंचल के मुताबिक, परिवार सक्षम को रास्ते से हटाने के मौके का इंतजार कर रहा था।

हत्या से पहले पुलिस स्टेशन में साजिश का खेल
आंचल ने दावा किया कि जिस दिन सक्षम की हत्या हुई, उसी सुबह उसके छोटे भाई ने उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर झूठा केस लिखाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो दो पुलिसकर्मियों धीरज कोमलवार और महित असवरवार ने उसके भाई को भड़काया। लड़की के मुताबिक, पुलिस ने उसके भाई से कहा कि केस बनाने से अच्छा है कि जिसे मारना है, मार दो। यह सुनकर उसका भाई इसे चुनौती समझ बैठा। आंचल का कहना है कि इसी उकसावे के बाद उसके भाइयों ने सक्षम की हत्या की योजना बनाई।

शाम होते-होते सरेआम हुआ खूनी खेल
शाम के समय सक्षम अपने दोस्तों के साथ इलाके में मौजूद था, तभी आंचल का भाई हेमेश मामिदवार वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया। यह विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। बताया गया कि हेमेश ने पहले सक्षम को गोली मारी और फिर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। वारदात मिलिंद नगर, इतवारा थाने के अंतर्गत हुई। मौके की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी।

आंचल ने लाश के सामने भरी मांग
सक्षम की मौत की खबर मिलते ही आंचल खुद उसके घर पहुंची। उसने सक्षम के खून से मांग भरकर उसकी लाश से शादी की। लड़की ने कहा कि उसके प्रेमी का अपराध सिर्फ यह था कि वह उससे प्यार करता था। परिवार ने न केवल उसे, बल्कि उसकी जाति को भी निशाना बनाया। यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों के लिए बेहद दर्दनाक था। लड़की ने कहा कि वह मरते दम तक अपने प्रेमी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

सक्षम की हत्या के बाद पुलिस ने हेमेश, उसके भाई साहिल, पिता गजानन मामिदवार और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हत्या, हथियारों के इस्तेमाल, अवैध जमाव और दंगा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस पर लगे उकसाने के आरोपों की भी जांच शुरू की गई है। जिले में माहौल तनावपूर्ण है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.