Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित साउथ फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर वापस आने की खुशी में प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर एक प्यारी सेल्फी शेयर की, जो उनके फैंस को बंहद पसंद आ रही है।
विस्तार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही थीं। अब वह अपने लॉस एंजिल्स वाले घर लौट गई हैं, जहां वह अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ रहती हैं।
प्रियंका ने शेयर की सेल्फी
प्रियंका अपने लॉस एंजिल्स वाले घर वापस लौट चुकी हैं। घर से उन्होंने अपनी एक प्यारी सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपने घर की छत पर खड़ी नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में प्रियंका कैजुअल कपड़ों में हैं और हाथ से ‘V’ (विक्ट्री) का निशान बनाती नजर आ रही हैं। इस सेल्फी के साथ प्रियंका ने लिखा – ‘घर’। इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। प्रियंका की यह सेल्फी उनके फैंस को बेहद प्यारी लग रही हैं।

निर्माता बनीं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका एक डॉक्यूमेंट्री ‘Born Hungry’ की निर्मात्री बनी हैं। इसमें एक बच्चे सैश की कहानी है, जिसे बचपन में बहुत तकलीफे झेलनी पड़ीं। प्रियंका ने बताया कि वह खुद भारत और अमेरिका – दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच बड़ी हुई हैं, इसलिए सैश की पहचान की तलाश उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी लगी।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। प्रियंका और महेश के अलावा इस फिल्म में साउथ हीरो पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एडवेंचर फिल्म है। इसमें महेश बाबू एक शिव भक्त के किरदार में हैं, जो एक प्राचीन कलाकृति की तलाश में निकलता है। फिल्म 2027 में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।