Mumtaz Tribute Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 नंबर को उनका निधन हो गया। जिसके बाद हर एक शख्स उन्हें अपने तरीके से श्र्द्धांजलि दे रहा है। कई फिल्म में धर्मेंद्र की सह-कलाकार रह चुकीं मुमताज ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विस्तार
‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’, ‘आदमी और इंसान’, ‘झील के उस पार’ और ‘काजल’ जैसी कई फिल्मों में धर्मेंद्र और मुमताज ने एक साथ अभिनय किया। मुमताज ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
मुमताज का पोस्ट
एक्ट्रेस मुमताज ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धर्मेंद्र के साथ कई थ्रौबेक तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें मुमताज और धर्मेंद्र की फिल्मों की शूटिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ मुमताज ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘धरम जी आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।’

कब हुआ धर्मेंद्र का निधन
10 नवंबर को धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हॉस्पिटल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वो वेंटिलेटर पर नजर आए थे। इसके बाद धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे देओल परिवार से मिलने पहुंचे।