“रानीपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर धर दबोचे दो झपट्टामार”

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

आरोपियो के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन किया बरामद”
“थाना रानीपुर पर दिनांक 21.11.2025 को वादी अमरचन्द्र पुत्र बटेश्वर लाल नि0 पवनपुत्र कालोनी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा सूचना दी

दिनांक 20.11.2025 को बैरियर नं0 06 के पास दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन POCO छीनकर ले गये है, सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 466/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।”
““उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर श्री शान्ति कुमार के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये 24 घण्टे के अन्दर ही कल दिनांक 22.11.2025 की रात्रि को ही मुखबिर की सूचना पर जमालपुर नहर पटरी से 02 आरोपियो 1- प्रवेज पुत्र शमशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष 2. समीर पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांधी आश्रम के पास थाने की पुलिया स्योहारा थाना स्योहारा जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष को दबोचकर आरोपियो के कब्जे से छीना गया एक अदद मोबाइल फोन POCO की बरामदगी की गयी ।
““पूछताछ पर दोनो आरोपियो ने बताया कि हम दोनों नशे के आदी हैं, तथा नशे की पूर्ति के लिये छीना झपटी करते हैं, दिनांक 20.11.25 को भी दोनो आरोपियो द्वारा बैरियर नं0 06 के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया था, और फिर आरोपी समीर ने मोबाईल का सिम निकालकर गंगनहर मे फेंक दिया ताकि पकड़े न जा सके । दोनो आरोपी छीने गये मोबाइल को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे थे । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी कर आरोपियो को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।”

नाम पता आरोपी-

1- प्रवेज पुत्र शमशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
2- समीर पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांधी आश्रम के पास थाने की पुलिया स्योहारा थाना स्योहारा जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष

बरामदगी-
1- एक मोबाइल फोन POCO

सबसे ज्यादा पड़ गई