Weather: आज से 25 तक बूंदाबांदी के आसार, नवंबर के आखिरी सप्ताह तक पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे धूप कम रही। देर शाम बादल छा गए और यह पांच दिन तक आते जाते रहेंगे।

Weather: Drizzle expected from today till 25th, severe cold till the last week of November

आसमान में एक बार फिर बादल छाए रहेंगे और बृहस्पतिवार से 25 नवंबर तक बूंदाबांदी के आसार हैं। बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आसमान साफ होने के बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

फिलहाल पांच दिन बादल छाए रहने से लोगों को सर्दी का एहसास कम होगा। लेकिन 26 नवंबर से आसमान साफ होने के बाद कोहरे के साथ शीतलहर और गलन का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे धूप कम रही। देर शाम बादल छा गए और यह पांच दिन तक आते जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अगर बूंदाबांदी होती है तो इससे रबी की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे जमीन में नमी आने से किसानों की फसल को बढ़वार मिलेगी। गेहूं के लिए तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई