Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अब दिन में भी ठंडक, आने वाले दिनों में आठ डिग्री लुढ़केगा पारा

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली में 10 डिग्री पहुंचा तापमान... UP, छत्तीसगढ़ और झारखंड में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम | Delhi ...

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राजधानी में दिखने लगा है और दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की संभावना है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। आया नगर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार सुबह धुंध व कोहरे की संभावना है और अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, हालांकि तकनीकी मानकों के अनुसार इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान
20 से 24 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम 8-12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है और हवाएं उत्तर या उत्तर-पूर्व से 5-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 23-24 नवंबर को हवा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगी, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई