Rewa News: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ कोठार गांव के पास रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।MP News: 4 Killed, 2 Injured As Speeding SUV Mows Down Pedestrians In Rewa

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। गांव का एक व्यक्ति साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े तीन अन्य लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे जाकर खेत में लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

मृतकों में रामनरेश साकेत, रंजना साकेत, 12 वर्षीय मासूम रूचि साकेत (तीनों एक ही परिवार के सदस्य) और कमलेश सिंह शामिल हैं। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आरोपी चालक और उसके साथ का व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खौफनाक परिणामों की याद दिला गया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई