Bigg Boss 19: ना दोस्ती काम आई, ना मिला किस्मत का साथ; बिग बॉस 19 में यह कंटेस्टेंट्स अब तक नहीं बन पाए कप्तान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Bigg Boss 19 Captains: ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ड्रामे और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड का वार भी इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है। इसी बीच कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो अब तक कप्तान नहीं बन पाए हैं।

bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कभी किसी दोस्ती का रिश्ता टूटता है तो कभी दुश्मनी की दीवार गिर जाती है। लेकिन इस पूरे हंगामे और स्ट्रैटेजी के बीच कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने हर टास्क में जी-जान लगा दी, फिर भी कप्तानी की कुर्सी उनसे कोसों दूर रही। हफ्ते दर हफ्ते बदलते समीकरणों में ये कंटेस्टेंट्स भले ही सुर्खियों में रहे हों, लेकिन अब तक कप्तान बनने का उनका सपना अधूरा ही रह गया है।

bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri
तान्या मित्तल
तान्या मित्तल इस सीजन की उन कंटेस्टेंट्स में गिनी जाती हैं जो हर टास्क में पूरी ताकत से उतरती हैं। शुरुआत से ही उन्होंने खुद को रणनीतिक और शांत दिमाग वाली खिलाड़ी के रूप में पेश किया। लेकिन जब-जब कप्तानी टास्क आया, उनके खिलाफ गुटबाजी ने उन्हें पीछे कर दिया। घर के भीतर तान्या की छवि एक सशक्त महिला की जरूर बनी है, पर कप्तानी की दौड़ में उन्हें हर बार वोटों की राजनीति ने बाहर कर दिया।
bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri
शहबाज बदेशा
शहबाज बदेशा ने शो में एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगाया है। सलमान खान ने भी कई बार उनके ह्यूमर और स्मार्ट प्ले की तारीफ की है। लेकिन कप्तानी टास्क में उनकी हंसी-मजाक वाली इमेज ने उन्हें गंभीर खिलाड़ी की तरह नहीं दिखाया। दर्शकों और घरवालों के बीच शहबाज के लिए प्यार तो है, पर भरोसा नहीं कि वो जिम्मेदारी निभा पाएंगे। यही कारण है कि वो बार-बार कप्तान की रेस में पिछड़ जाते हैं।
bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना का गेम माइंड गेम्स पर आधारित है। वो हर चाल सोच-समझकर चलते हैं और कई बार दूसरों को पछाड़ भी देते हैं। लेकिन उनके खिलाफ यह भी कहा जाता है कि वो ओवर-कॉन्फिडेंट हो जाते हैं। कई टास्क में गौरव ने कप्तानी के करीब पहुंचकर भी आखिरी मोड़ पर हार का सामना किया। बिग बॉस के फैंस का मानना है कि अगर गौरव थोड़ा टीमवर्क पर ध्यान दें, तो वो आने वाले हफ्तों में कप्तान बन सकते हैं।
bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri
मालती चाहर
मालती चाहर का सफर अब तक शांत लेकिन स्थिर रहा है। वो किसी विवाद में नहीं पड़तीं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है। मगर कप्तानी के लिए शोर और सपोर्ट दोनों चाहिए, जो उन्हें अब तक नहीं मिला। कई मौकों पर मालती ने टास्क में कमाल दिखाया, लेकिन गुटबंदी और घर के भीतर बनने वाले गठबंधन हर बार उनके खिलाफ साबित हुए।
bigg boss 19 contestants who did not become captain tanya mittal gaurav khanna neelam giri
नीलम गिरी 
नीलम गिरी भी घर की ऐसी कंटेस्टेंट रही है जो अब तक कप्तानी तक नहीं पहुंच पाई हैं। नीलम के घर में दोस्त तो बहुत हैं लेकिन उन्हें कैप्टंसी तक पहुंचने के लिए किस्मत का जो साथ चाहिए वो अब तक नहीं मिल पाया है।

क्या इन कंटेस्टेंट्स को मिलेगा मौका?
अब सवाल यह है कि क्या आने वाले हफ्तों में इन पांचों में से कोई कप्तान बन पाएगा या नहीं। शो के अंदर के समीकरण बदलते रहते हैं और ‘बिग बॉस’ का घर कभी किसी का नहीं हुआ। जिस दिन इनमें से कोई एक सही समय पर सही चाल चल देगा, उस दिन कप्तानी की कुर्सी उनकी होगी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914