दीपिका पादुकोण की बहन ने भांजी दुआ को दिया नया नाम, सुन कर फैंस बोले- बहुत क्यूट है

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Dua’s New Name: हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाया है। ऐसे में दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने दुआ को नया नाम दिया है।

Deepika Padukones sister Anisha Padukone gives her daughter Dua nickname

इस दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को चौंका दिया है। इस खुशी को और बढ़ाते हुए, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने दुआ के लिए अपना प्यार दिखाया। यही नहीं उन्होंने दुआ को नया और प्यार सा नाम दिया है।

रणवीर-दीपिका ने दिखाया बेटी का चेहरा
मंगलवार को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा दिखाया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुआ अपनी मां की गोद में हैं और काफी खुश हैं। एक तस्वीर में दुआ अपनी छोटी उंगली मुंह में दबाए हुए दिख रही हैं।
अनीशा पादुकोण ने दुआ को दिया नया नाम
इस पोस्ट को कई फैंस ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों ने दुआ को प्यार और शुभकामनाएं दीं। इस बीच दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी भांजी के लिए एक खास संदेश लिखा।
उन्होंने प्यार से लिखा, ‘मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा, मेरी टिंगू।’ इस कमेंट से फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने इसे क्यूट बताया।

क्या है दुआ का मतलब?
दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। 8 सितंबर, 2024 को उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। पिछली दिवाली पर उन्होंने लोगों से अपनी बेटी का परिचय कराया था। उन्होंने बताया था कि दुआ पादुकोण सिंह के नाम का मतलब बहुत खास है। दंपति ने लिखा ‘दुआ: जिसका अर्थ है प्रार्थना। वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है।’

Deepika Padukones sister Anisha Padukone gives her daughter Dua nickname
रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं। यह 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।
दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में नजर आने वाली हैं।
वह ‘किंग’ में भी नजर आने वाली हैं। इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914