Diwali 2025: इंडो-वेस्टर्न लुक्स, दिवाली पर स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Diwali 2025 Outfit Ideas : सेलिब्रिटीज अब एथनिक सिल्क साड़ियों से आगे बढ़कर जैकेट कुर्ता, शरारा विद ब्लेजर, और ड्रेप स्कर्ट्स जैसे फ्यूज़न लुक्स अपना रहे हैं, जो कंफर्ट और ग्लैम दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance

Diwali 2025 Outfit Ideas: दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उसका लुक राॅयल भी लगे और मॉडर्न भी और यही बैलेंस देता है इंडो-वेस्टर्न स्टाइल। दिवाली में सेलिब्रिटीज की तरह तैयार होने के लिए इंडो वेस्टर्न परिधानों को अपनाएं। सेलिब्रिटीज अब एथनिक सिल्क साड़ियों से आगे बढ़कर जैकेट कुर्ता, शरारा विद ब्लेजर, और ड्रेप स्कर्ट्स जैसे फ्यूज़न लुक्स अपना रहे हैं, जो कंफर्ट और ग्लैम दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। तो आइए देखें इस दिवाली 2025 पर कौन-कौन से सेलिब्रिटी इंडो-वेस्टर्न लुक्स आप ट्राय कर सकती हैं।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance

दीपिका पादुकोण

दीपिका की गोल्डन साड़ी दिवाली के लिए एकदम परफेक्ट है। साड़ी को इंडो वेस्टर्न टच देने के लिए लेदर बेल्ट को साड़ी के साथ पेयर किया गया है। साथ में ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी पहन सकते हैं। यह लुक पारंपरिक भी है और रनवे-रेडी भी। घर की पार्टी के लिए हल्की बेल्ट और स्ट्रक्चर्ड बन इसे और एलीगेंट बना सकती हैं।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance

करिश्मा कपूर 

दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर का इंडो वेस्टर्न आउटफिट बेहतरीन विकल्प है। उनकी ड्रेप स्कर्ट और मिरर वर्क ब्लाउज एथनिक के साथ ही वेस्टर्न टच देते हैं। ये दिवाली पार्टी पर आपको सबसे स्टाइलिश लुक देगा। वैसे इस तरह के इंडो वेस्टर्न परिधान हर सीजन में ट्रेंड में रहते हैं। उनका ड्रेप स्कर्ट और हैंडमेड मिरर ब्लाउज कॉम्बो दिवाली नाइट पार्टी के लिए बेस्ट है। हैवी ज्वेलरी की जगह स्टेटमेंट ईयररिंग्स से लुक को क्लासी रखें।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance

आलिया भट्ट का कुर्ता विद जैकेट ट्विस्ट

आलिया का ट्रेडिशनल-कॉम्फर्ट लुक हमेशा हिट रहता है। लाइट वेलवेट कुर्ता पर एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट का लुक इस दिवाली दिन के फंक्शन के लिए परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप और जूती के साथ इसे स्टाइल करें।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance

विक्की कौशल का पाथानी विद नेहरू जैकेट

पुरुषों को दिवाली में खास दिखना है तो वह भी विक्की कौशल जैसा स्लीक एंड स्मार्ट इंडो-वेस्टर्न लुक अपना सकते हैं। नेहरू जैकेट या असम ट्राइबल प्रिंट्स वाला कुर्ता पुरुषों के लिए दिवाली गेदरिंग में परफेक्ट रहेगा।

Diwali 2025 Outfit Ideas Stylish Indo Western Looks for Comfort and Elegance
सोनम कपूर की केप साड़ी या इंडो-ड्रेप

फैशन क्वीन सोनम कपूर ने इंडो-वेस्टर्न साड़ी को बिल्कुल नया टच दिया है। उनकी केप साड़ी या पैंट-साड़ी दिवाली पार्टी और फैमिली फोटोशूट दोनों के लिए ट्रेंडसेटर लुक है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA