Sri Ganganagar News: फर्जी ज्योतिषियों के गिरोह का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों से लाखों ठगे

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

लोगों की परेशानियों का समाधान करने के नाम पर ठगी का खेल चलाने वाले दो फर्जी ज्योतिषियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूजा कॉलोनी निवासी विकेश कुमार (45) और उसके बेटे शुभम शर्मा (22) के रूप में हुई। दोनों खुद को ज्योतिषाचार्य बताकर दावा करते थे कि वे पूजा-पाठ और विशेष उपायों से जीवन की हर समस्या का हल कर सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर बनकर सोशल मीडिया पर चला रखा था ठगी का धंधा, पुलिस ने पकड़ा तो  हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Patrika News | हिन्दी न्यूज

ऐसे चल रहा था फर्जीवाड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नौ महिलाओं को काम पर रखकर एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया था। ये महिलाएं अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल और व्हाट्सएप चैट के जरिए देशभर के लोगों से संपर्क करती थीं। खुद को किसी धार्मिक संस्था की प्रतिनिधि बताकर वे लोगों से निजी और पारिवारिक समस्याएं पूछतीं और फिर उपाय व अनुष्ठान के नाम पर भारी रकम वसूल करतीं।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थाना सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि पूजा कॉलोनी की गली नंबर 1 में यह अवैध गतिविधियां चल रही हैं। छापेमारी में दोनों आरोपी पकड़े गए। मौके से 6 मोबाइल फोन और 5 रजिस्टर बरामद किए गए, जिनमें पीड़ितों का विवरण और ली गई रकम दर्ज थी। शुरुआती जांच में करोड़ों की ठगी का शक जताया जा रहा है।

आगे की जांच

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143(2), 308(2), 318(4) और 61(2)(B) के तहत मामला दर्ज किया है। उनसे पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील

शहरवासियों से अपील की गई है कि किसी भी झूठे ज्योतिषी या अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। अगर कहीं ठगी की आशंका हो तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई