Shahjahanpur News: अपहृत किशोरी को तलाश करने के बाद आरोपी को खोज रही पुलिस

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

खुदागंज। सात सितंबर को गांव से बहला-फुसलाकर अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने चार दिन पहले बरामद कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी रामू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में वैन ड्राइवर ने छात्रा को घर ले जाकर बनाया हवस  का शिकार - Driver who dropped girl at school arrested for raping her in  Shahjahanpur Uttar Pradesh Police

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रामू को भगाने में उसका बहनोई और मामा भी शामिल थे। साथ ही यह भी बताया कि बेटी घर से जाते समय 50 हजार रुपये भी ले गई थी।

पुलिस जांच में आरोप खारिज
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लेकिन जांच में सहयोगी होने के पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया। अब पुलिस केवल मुख्य आरोपी रामू की तलाश कर रही है।

किशोरी वन स्टॉप सेंटर भेजी गई
अधिकारियों के अनुसार, किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाने हैं। इसलिए उसे परिजनों की सुपुर्दगी में देने के बजाय फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई