पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े रहे नेता राजकुमार राय उर्फ ‘आला राय’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने घटी। अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ छह गोलियां दागीं।

कैसे हुई वारदात?
राजकुमार राय अपनी कार से लौटते वक्त घर के पास एक गली में स्थित होटल से सामान ले रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया।
-
पहले अपराधियों ने दुकान के अंदर गोली चलाई, जिसमें वे बच निकले।
-
इसके बाद भागते हुए उन पर लगातार छह गोलियां दागी गईं।
-
घायल राय मौके पर ही गिर पड़े।
सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी वारदात को अंजाम देते हुए दिखे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
-
मौके से पुलिस ने छह खोखे बरामद किए हैं।
-
जांच में पता चला कि मृतक का जमीन कारोबार भी था और हाल ही में उन्होंने RJD छोड़कर राघोपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
फिलहाल, पूर्वी एसपी परिचय कुमार, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी जांच में जुटे हैं।