Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड में गूंज उठी खेसारी लाल की आवाज, पहले हिंदी गाने पर धड़ाधड़ हो रही व्यूज की बरसात

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Khesari Lal Yadav Song: खेसाली लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनके अभिनय और अदाकारी दोनों का हल्ला बोलता है। अब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, आगाज बतौर सिंगर किया है और पहला गाना है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ‘पनवाड़ी’। यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

वरुण-जान्हवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में खेसारी लाल यादव की  एंट्री, धर्मा मूवीज ने शेयर किया वीडियो - bhojpuri actor singer khesari lal  yadav drops a ...

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव ने भी बॉलीवुड में दस्तक दे दी है। उन्होंने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ‘पनवाड़ी’ गाना गाया है। इस गाने पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और 24 घंटे से भी कम वक्त में गाने को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

लाइक्स और व्यूज की हो रही बौछार
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अक्तूबर में रिलीज होगी। इसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं। ‘पनवाड़ी’ गाना इन्हीं चारों पर फिल्माया गया है। गाना कल बुधवार को पैनोरमा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस पर लाइक्स और व्यूज की खूब बौछार हो रही है।
Bhojpuri Singer Khesari Lal Yadav First Bollywood Song Panwadi film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trending
भोजपुरिया शेर की बॉलीवुड में दहाड़
‘पनवाड़ी’ गाना जितनी खूबसूरती से गाया गया है, उतनी ही खूबसूरती से फिल्माया भी गया है। गाना खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निकिता गांधी ने गाया है। गाने को अब तक 34,11,365 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर खेसारी के फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘इंटरनेशनल स्टार का एक और ब्लास्ट’। एक यूजर ने लिखा, ‘जो हर जगह अपना जलवा दिखाते हैं उसे बिहारी कहते हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दें उसे खेसारी कहते हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरिया शेर आज बॉलीवुड में दहाड़ रहा है’।
admln
Author: admln