Karan Johar: भतीजी जान्हवी के गाने ‘बिजुरिया’ पर भावना-महीप ने क्यों नहीं किया डांस? नहीं मानी करण जौहर की बात

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Bijuria Song: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘बिजुरिया’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई गाने पर डांस कर रहा है और रील बना रहा है। लेकिन जान्हवी कपूर की चाची यानी महीप कपूर ने गाने पर डांस करने से साफ इंकार कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?

Maheep Kapoor Bhavana Pandey Refuse To Karan Johar Request To Dance On Varun Dhawan Janhvi Kapoor Bijuria Song

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म का गाना ‘बिजुरिया’ अपनी रिलीज के बाद से ही वायरल है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और डांस कर रहे हैं। लेकिन जान्हवी कपूर की चाची और अनन्या पांडे की मां ने इस गाने पर डांस करने से साफ मना कर दिया। करण जौहर के लाख बोलने पर भी इन दोनों सेलिब्रिटी माओं ने वरुण-जान्हवी के गाने पर डांस नहीं किया। अब करण जौहर ने इन दोनों का मना करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

महीप-भावना ने किया करण को साफ इंकार
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के निर्माता करण जौहर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी व अनन्या पांडे की मां भावना पांडे एक लिफ्ट में नजर आ रही हैं। इन दोनों सेलेब्रिटी पत्नियों के साथ करण जौहर भी लिफ्ट में हैं, जो वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि करण इन दोनों से ‘बिजुरिया’ गाने पर डांस करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन महीप और भावना दोनों ही करण को साफ इंकार कर देते हैं। इस दौरान करण महीप से ये भी कहते हैं कि ये तुम्हारी भतीजी जान्हवी का गाना है। जिस पर महीप जान्हवी की तारीफ करती हैं, लेकिन डांस करने से मना कर देती हैं।

करण ने वरुण-जान्हवी से कही महीप-भावना को डांस क्लासेज देने की बात
अंत में महीप कपूर कहती हैं कि ये लिफ्ट अब कितनी लंबी है, ये कब तक चलेगी। करण अनन्या की मां से कहते हैं कि तुम्हारी बेटी ने भी इस पर इतना अच्छा डांस किया है। क्या तुम लोग खुद को डांस करने में सक्षम नहीं मानती हो? इस पर दोनों मुस्कुराती हैं, लेकिन डांस करने को तैयार नहीं होतीं। अंत में दोनों लिफ्ट से उतर जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, ‘अनिच्छुक नेपो मॉम्स और बॉलीवुड पत्नियां। महीप कपूर और भावना पांडे ‘बिजुरिया’ पर डांस करने से इंकार कर रही हैं। वरुण और जान्हवी उन्हें आपसे तत्काल क्लासेज लेने की जरूरत है।’

 

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। इस फिल्म में सोनू निगम के साल 1999 में आए सुपरहिट गीत ‘बिजुरिया’ को रीक्रिएट किया गया है। गाने को गाया फिल्म में भी सोनू निगम ने ही है। इस गाने पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने शानदार डांस किया है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

admln
Author: admln