Una News: ट्राले की चपेट में आया बाइक सवार छात्र

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Himachal Una Truck-bike collision 2 man Dead Police Action Update | ऊना में  ट्रक-बाइक की टक्कर: 2 युवकों की मौत, बाइक में पेट्रोल भरवाने बंगाणा जा रहे  थे - Una News | Dainik Bhaskar

बड़ूही (ऊना)। थाना अंब के तहत बन्ने दी हट्टी से अंदौरा संपर्क मार्ग पर सोमवार को पिकअप ट्राले की चपेट में बाइक सवार आ गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान धनेटा निवासी रोहित धीमान के रूप में हुई है। वह अंबोटा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में आईटीआई का छात्र है। एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने पिकअप ट्राला चालक राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई