Maharashtra: बदले के लिए हुई गणेश कोमकर के बेटे की हत्या; ONGC संयंत्र में आग सीएनजी सप्लाई होगी प्रभावित

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

1. मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकार से मांग की कि मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाला सरकारी आदेश 17 सितंबर से पहले लागू किया जाए। जरांगे ने चेतावनी दी कि आदेश लागू नहीं होने पर वह फिर से आंदोलन करेंगे। उनका दावा है कि 96% मांगें पूरी हो चुकी हैं और मराठा समुदाय को न्याय मिलेगा।Son killed in gang war father accused of murdering NCP leader Who is Ganesh  Komkar गैंगवार में मारा गया बेटा, बाप पर NCP नेता की हत्या का आरोप; कौन है गणेश  कोमकर?,

2. लालबागचा राजा मंडल पर कार्रवाई की मांग
गणेशोत्सव के विसर्जन में अव्यवस्था और भक्तों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में अखिल महाराष्ट्र मच्छीमार कृति समिति ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लालबागचा राजा मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति ने कहा कि मंदिरों की परंपरागत अधिकारों का सम्मान किया जाए और वीआईपी संस्कृति समाप्त हो।

3. गणेश विसर्जन शोभायात्रा में 40 मंडलों के खिलाफ मामला
पिंपरी-चिंचवाड पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और लेज़र बीम लाइट्स के प्रयोग के लिए 40 गणेश मंडलों के खिलाफ मामला दर्ज किया। ध्वनि प्रदूषण की सीमा उल्लंघन के मामलों में 5 मंडलों के खिलाफ अलग केस दर्ज किए गए।

4. ठाणे: जज क्वार्टर पर स्लैब गिरा, इंजीनियरों पर मामला
औद्योगिक न्यायालय की न्यायाधीश के सरकारी आवास की छत का हिस्सा गिरने पर PWD अभियंताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया। कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन शिकायतकर्ता ने विभाग की लापरवाही को गंभीर बताया।

5. ठाणे में बिल्डिंग हादसा
ठाणे में एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ।

6. नवी मुंबई: ओएनजीसी संयंत्र में आग
उरण स्थित ओएनजीसी गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आग लगने से सिटी गेट स्टेशन और कुछ सीएनजी स्टेशनों की आपूर्ति प्रभावित हुई। एमजीएल ने घरेलू ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई जारी रखने का भरोसा दिया।

7. पुणे: बदले में हुई हत्या, कुल 8 गिरफ्तार
पुणे पुलिस ने गणेश कोमकर के बेटे आयुष की हत्या मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल आरोपियों की संख्या आठ हो गई। आरोप है कि यह हत्या पिछले साल हुई वनराज अंदेकर की हत्या का बदला लेने के लिए की गई।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj