VONR बनाम VOLTE: रिलायंस जियो ने देशभर में VONR सर्विस लॉन्च कर दी है। यह VOLTE का अपग्रेड वर्जन है जो पूरी तरह 5G नेटवर्क पर काम करता है। अब यूजर्स को न सिर्फ हाई-क्वालिटी कॉल्स मिलेंगी बल्कि तेज और स्थिर इंटरनेट का भी फायदा मिलेगा।

रिलायंस जियो ने एक बार फिर टेलिकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर में Voice Over New Radio (VONR) सर्विस शुरू कर दी है। इसे VoLTE का अपग्रेड माना जा रहा है। खास बात ये है कि इससे अब कॉलिंग अनुभव और इंटरनेट स्पीड दोनों ही नए स्तर पर पहुंच जाएंगे। अक्टूबर 2022 में जियो ने Ericsson और Nokia के साथ मिलकर अपना 5G नेटवर्क शुरू किया था और अब उसी का नतीजा है यह एडवांस सर्विस।

क्या है VONR टेक्नोलॉजी?
जियो के वाइस प्रेसिडेंट आयुष भटनागर ने LinkedIn पर बताया कि VONR एक 5G आधारित HD वॉयस सर्विस है। इसका मतलब है कि अब कॉल करते समय आपका फोन 4G नेटवर्क पर स्विच नहीं करेगा, बल्कि कॉल और इंटरनेट पूरी तरह 5G नेटवर्क पर ही चलेंगे। इससे फायदा यह होगा कि अब यूजर्स को 4G नेटवर्क से बेहतर और स्टूडियो लेवल क्लैरिटी की वॉइस कॉल सर्विस मिलेगी।

VOLTE से कितना अलग है VONR?
VOLTE और VONR में सबसे बड़ा अंतर यह है कि VOLTE 4G नेटवर्क पर काम करता है जबकि VONR पूरी तरह 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। VoNR में 4G के मुकाबले कॉल तुरंत कनेक्ट होती है, वॉयस क्वालिटी बेहतर रहती है और कॉल ड्रॉप की समस्या कम होती है। इसके अलावा, यह बैटरी की खपत भी घटाता है क्योंकि 5G ज्यादा तेज और स्थिर मोबाइल नेटवर्क है। यानी सीधी भाषा में कहें तो VoNR एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी है जो VOLTE को पीछे छोड़ देती है।

किन शर्तों पर चलेगी VONR सर्विस?
- आपके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन होना जरूरी है।
- फोन में जियो का सिम होना चाहिए।
- आपका सिम रिचार्ज प्लान एक्टिव होना चाहिए।
- अगर ये शर्तें पूरी होंगी तभी आप अपने फोन पर VONR सर्विस का आनंद उठा पाएंगे।

फोन में ऐसे ऑन करें VONR
- अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स खोलें।
- मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स में जाएं।
- जियो सिम चुनने पर वहां VoNR ऑप्शन मिलेगा।
- यह डिफॉल्ट रूप से ऑफ होगा, जिसे ऑन करना होगा।
- ऑन करते ही कुछ सेकंड इंटरनेट बंद होकर वापस आएगा और सिग्नल बार पर आपको Vo5G लिखा दिखाई देगा।
- अगर तुरंत यह नहीं दिखे तो फोन रीस्टार्ट कर लें।