Punjab: दो पत्नियों के साथ मिलकर बेचता था हेरोइन, घर से सवा किलो हेरोइन और सवा लाख की ड्रग मनी बरामद

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

तरनतारन पुलिस की सीआईए टीम ने सीमावर्ती गांव भाई लधू में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर हरप्रीत सिंह के घर से सवा दो किलो हेरोइन और 1.25 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस ने मौके से उसकी दोनों पत्नियों बलजिंदर कौर और मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हरप्रीत सिंह फरार हो गया।

The woman's partner who was caught with 120 grams of heroin and drug money  was also arrested | 120 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित पकड़ी गई महिला का  साथी भी काबू - Amritsar News | Dainik Bhaskar

जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारीक ने बताया कि एसपी (आई) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आई) सुखबीर सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभजीत सिंह की अगुवाई वाली टीम को सूचना मिली थी कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाता है।

पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं ने कबूल किया कि नशा मुर्गियों के बाड़े में काले लिफाफे में छिपाया गया है। तलाशी में पुलिस ने वहां से नशीला सामान और नकदी बरामद की। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह ने दो शादियां की थीं और अपनी दोनों पत्नियों को भी नशा तस्करी में शामिल कर रखा था। अलग-अलग जगहों पर हेरोइन पहुंचाने के लिए वह महिलाओं का इस्तेमाल करता था ताकि पुलिस को शक न हो।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई