Ambala News: ट्राले की चपेट में आकर स्कूटर सवार महिला की मौत, पति घायल

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

पिकअप और ट्रैक्टर में भिडंत, पिकअप में सब्जी और ट्रैक्टर में ईंटे भरी थीं |  Patrika News | हिन्दी न्यूज

अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे दंपती के स्कूटर को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राले का पहिया महिला की बाजू के ऊपर से निकल गया। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में गनौली गांव निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को वह अपनी पत्नी सोमा के साथ स्कूटर पर शहजादपुर से पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे जा रहा था। पटवी के पास पहुंचा तो ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी सोमा की बाजू के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया व बाजू अलग हो गई थी। दोनों को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पत्नी सोमा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी/

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई