MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश राहत, कल से एक बार फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

सोमवार को कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में मानसून समेत दो टर्फ की एक्टिविटी है लेकिन स्ट्रॉन्ग नहीं हैं, इसलिए तेज बारिश नहीं हो रही है।

MP Weather Today: Heavy rain brings relief in Madhya Pradesh today, heavy rains to begin again from tomorrow

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम से लगातार हो रही भारी बारिश से राहत मिली है। रविवार को किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं दर्ज की गई। हालांकि कई जिलों में नदी-लाने उफान पर रहे। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में मानसून समेत दो टर्फ की एक्टिविटी जरूर है लेकिन वे स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। इस वजह से भारी बारिश का दौर थमा है।

इसलिए तेज बारिश में लगा ब्रेक 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कुछ ही जिलों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद बारिश शुरू होगी। अभी उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। अगले 2 दिन में यह आगे बढ़ेगा। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिल सकता है। यानी इस महीने एक ब्रेक के बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

प्रदेश में अब तक औसतन 41.2 इंच हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मध्यप्रदेश में इस सीजन के अब तक औसत 41.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 33.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.2 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले-भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई