Ahaan Panday: पिता के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचे अहान पांडे, ‘सैयारा बॉय’ ने फैंस संग खिंचवाई सेल्फी

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Ahaan Panday Seeks Ganpati Blessings With Father: फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अहान पांडे हाल ही में अपने पिता चिक्की पांडे के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचे।

saiyaara actor Ahaan Panday Seeks Ganpati Blessings With Father chikki panday

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता अहान पांडे हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए। अपने पिता चिक्की पांडे के साथ अयान गणपति के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अहान काफी खुश नजर आए और उनके चेहरे पर लगातार स्माइल दिखी। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
परिवार संग नहीं थे दिखे अहान
इससे पहले पांडे परिवार के घर हर साल की तरह इस साल भी गणपति बप्पा आए। चंकी पांडे, भावना, अनन्या और राइसा सबने मिलकर बप्पा का स्वागत किया। तस्वीरों में पूरे परिवार की खुशियां झलक रही थीं, लेकिन अहान पांडे और उनकी बहन अलाना पांडे की गैरहाजिरी ने सभी का ध्यान खींच लिया।
अहान की मां डीन पांडे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस बार उन्होंने अपने बच्चों को बेहद मिस किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार की खुशी तो पूरी रही लेकिन बच्चों की कमी काफी महसूस हुई।
फैंस ने पोस्ट किया रिएक्ट
जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने पूछा – ‘आंटीजी, अहान कहां हैं?’ तो किसी ने लिखा – ‘पूरा परिवार है लेकिन अहान मिसिंग क्यों?” वहीं कई फैंस ने चिंता जताई कि क्या अहान कहीं बाहर हैं या किसी काम में व्यस्त। दरअसल, आहान आमतौर पर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को बेचैन कर दिया।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई