MP Weather: प्रदेश के 20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा गिर सकता है पानी

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

अगले 24 घंटे में रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

MP Weather: Heavy rain alert in 20 districts of the state today, more than 4 inches of rain may fall in the ne

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम  एक्टिव होने से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां साढ़े 8 इंच पानी गिर सकता है।वहीं, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

35 से अधिक जिलों में हुई बारिश 
गुरुवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा। 35 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा 60 मिमी यानी, 2.3 इंच पानी गिर गया। रतलाम में 2 इंच से ज्यादा बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, बालाघाट, नर्मदापुरम, शिवपुरी, खंडवा, रायसेन, विदिशा, मंदसौर, अशोकनगर, खरगोन, शाजापुर, धार, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, देवास आदि जिलों में भी बारिश का दौर चला। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर रहा।

इसलिए लगातार हो रही तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर  वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को चार सिस्टम एक्टिव रहे। इनमें एक मानसून समेत दो टर्फ, एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम शामिल हैं। शुक्रवार को भी सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
अब तक प्रदेश में 40 इंच की बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 40 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 108 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 32.1 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। गुना सबसे बेहतर है। यहां 62.9 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में 30.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मंडला में 55.5 इंच बारिश हो चुकी है। शिवपुरी में 52.9 इंच, अशोकनगर में 52.6 इंच और श्योपुर में 55.3 इंच पानी गिर चुका है। जबकि सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। खरगोन में सबसे कम 24.7 इंच, खंडवा में 24.9 इंच, बड़वानी में 25.2 इंच, बुरहानपुर में 25.5 इंच और शाजापुर में 25.6 इंच बारिश हुई है।
NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई