Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में गौ- तस्कर को लगी गोली, अवैध तमंचा व बाइक के साथ गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

गाजीपुर पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। स्वाट टीम और गहमर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौ तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर (निवासी सहेडी, थाना नंदगंज) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

ऐसे सामने आया मामला

सीओ जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ नवली इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रजागंज की ओर से एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की।

Cow smuggler shot, illegal pistol and 8 cattle recovered, one absconding |  गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: गौ तस्कर को लगी गोली, अवैध तमंचा और 8 गोवंश  बरामद, एक फरार - Ghazipur News | Dainik ...

पुलिस ने ऐसे दबोचा

सूचना मिलते ही गहमर थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्रा और बारा चौकी प्रभारी टीम के साथ पीछा करने लगे। मगरखाई मोड़ के पास जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया।

बरामदगी और कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने

  • एक अवैध तमंचा,

  • एक कारतूस,

  • और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पिकअप पर सवार दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर के खिलाफ थाना करंडा और गहमर में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई