Neetu Singh: ‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, नीतू ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Rishi Kapoor Birthday: आज 4 सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर ऋषि की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उनकी याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Neetu singh birth anniversary post for late husband Rishi Kapoor say You will always remain in our heart

विस्तार

4 दिसंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने अपनी अदाकारी से हर किसी के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास नोट शेयर कर उन्हें याद किया है।

नीतू सिंह कपूर का पोस्ट
नीतू सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उनके लाइव शो खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर के इस खास वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि का कॉमेडी अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। इस शानदार पोस्ट के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो’
सेलेब्स और फैंस ने ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया
ऋषि कपूर के इस वीडियो को कई सेलेब्स और फैंस ने पसंद किया और साथ ही उन्हें उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया। सादिया खतीब, उर्मिला मातोंडकर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने लाल दिल वाले इमेजी बनाए। वहीं फैंस ने भी ऋषि को उनके जन्मदिन पर याद किया। एक फैन ने लिखा, ‘ऋषि कपूर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. मेरे पसंदीदा सितारों में से एक’, एक फैन ने लिखा, ‘ऋषि जी आपकी याद आती है’, एक और फैन ने लिखा, ‘एक महान अभिनेता लेकिन उससे भी महान इंसान’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।’
ऋषि कपूर का जन्म और निधन
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। कथित तौर पर उनका निधन 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से लंबी लड़ाई के बाद 67 वर्ष की आयु में हुआ था।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई