RPSC Admit Card: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, सात सितंबर से दो पाली में होगा एग्जाम|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक दो शिफ्टों में होगी।

विस्तार

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब और कैसे होगी परीक्षा?

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे। प्रवेश पत्र के साथ-साथ उन्हें एक फोटो आईडी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 2129 पद भरे जाएंगे। इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार बात करें तो TSP क्षेत्र में 402 और Non-TSP क्षेत्र में 1727 पद हैं। उम्मीदवार अपने विषय और क्षेत्र के अनुसार पदों की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

परीक्षा में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के खिलाफ चेतावनी

आयोग ने पहले ही अभ्यर्थियों को सतर्क किया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है या अन्य किसी प्रलोभन/झांसे का प्रयास करता है, तो उम्मीदवार संबंधित प्रमाण के साथ जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 या 2635255 पर सूचित कर सकते हैं।

परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग या अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आरोपी को आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना, और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त करने की सजा हो सकती है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आवेदन-पत्र नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Citizen Apps में Recruitment Portal लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA