बंदर भगाने छत पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

A Man Went To Roof To Chase Away A Monkey The Stick Hit The Electric Wire  And The Boy Got An Electric Shock - Amar Ujala Hindi News Live - Viral  Video:बंदर

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-4सी में छत पर चढ़े बंदर को भगाने पहुंचा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट से मकान में मौजूद अन्य सदस्य भी मामूली रूप से झुलस गए।

शताब्दीनगर सेक्टर फोर 4सी में सुमित गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं। परिवार में उनका बडा बेटा निक्की उर्फ नोनी, पत्नी बुलबुल और बेटा काजू हैं। बुधवार को सुमित का बडा बेटा नोनी छत की रसोई में घुसे बंदर को भगाने पहुंचा था। बंदर भगाने के दौरान नोनी के हाथ में रखा वाइपर छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे नोनी करंट की चपेट में आ गया। बारिश के कारण करंट पूरे मकान में दौड़ गया। इससे मकान में मौजूद सुमित की पत्नी बुलबुल, बेटा काजू और सुमित मामूली रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पड़ोसियों ने नोनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है।