बारिश की डरावनी तस्वीरें: सड़कों बनीं तालाब, डूब गए वाहन…नाले में बह गया बालक; 100 मीटर दूर मिली लाश

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

आगरा में बुधवार दोपहर सिर्फ एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को थाम दिया। जगह-जगह जलभराव और भीषण जाम से लोग बेहाल हो गए। इस बीच रुनकता क्षेत्र में खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम प्रियांशु की दर्दनाक मौत हो गई।

People Were Troubled By The Problem Of Waterlogging And Traffic Jam Due To  Heavy Rain In Delhi On Tuesday - Amar Ujala Hindi News Live - हर साल की यही  कहानी:बारिश से

बारिश ने बिगाड़ा हाल

  • दोपहर 2 से 3 बजे तक करीब 42 मिमी बारिश दर्ज की गई।

  • पॉश कॉलोनियों से लेकर बाजारों तक पानी भर गया, दुकानों में भी पानी घुस गया।

  • एमजी रोड, यमुना किनारा, सिकंदरा हाईवे और फतेहाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

  • मेट्रो निर्माण वाले धाकरान चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सड़कें बनी तालाब

यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे करीब 4 फीट पानी भर गया। कई दोपहिया वाहन फिसलकर गिर पड़े जबकि कारें और स्कूटर पानी में डूबने से बचे। कई गाड़ियां बीच रास्ते में खराब होकर खड़ी हो गईं। ताजमहल घूमकर लौट रहे पर्यटक भी जाम में फंस गए।

अन्य कारणों से बढ़ी परेशानी

जीवनी मंडी में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के कारण एक घंटे तक यातायात रुका रहा। वहीं सिकंदरा चौराहे से कामायनी कट तक गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj