Jaipur News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला, एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

राजस्थान की चर्चित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर नागौर निवासी अशोक सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया है।

Rajasthan: SI भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार,  अब तक 118 गिरफ्तारियां | Another accused arrested in connection with paper  leak in SI recruitment exam 2021, 118 ...

अधिकारियों के अनुसार, अशोक सिंह ने परीक्षा से पहले ही पेपर लीक गिरोह के सदस्य विनोद कुमार रेवाड़ से संपर्क साधा और 8 लाख रुपये में सॉल्व्ड पेपर खरीदा। उसे वाट्सऐप पर यह पेपर भेजा गया था। इसी अवैध तरीके से उसने 310.39 अंक अर्जित किए और मेरिट सूची में क्रमांक 396 पर चयनित हुआ।

इससे पहले इस हाईप्रोफाइल मामले में अब तक 55 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और कुल 124 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एटीएस और एसओजी की संयुक्त टीम अभी भी जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी हो सकती हैं।

यह खुलासा न केवल भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पुलिस विभाग तक पहुंचने के लिए संगठित अपराध किस हद तक सक्रिय है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई