Bareilly News: नशा मुक्ति केंद्र में खिड़की के शीशे से युवक की गला काटकर हत्या

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Young Man Was Murdered By Slitting His Throat With A Window Glass In A Drug  De-addiction Centre In Moradabad - Amar Ujala Hindi News Live - यूपी के नशा  मुक्ति केंद्र में

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार की रात बरेली के युवक अरुण पटेल की खिड़की के शीशे से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अमरोहा निवासी भानू प्रताप ने अंजाम दिया है। मृतक और हत्यारोपी दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक आशियाना कॉलोनी स्थित केसरी कुंज में कमलदीप सिंह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चलाते हैं। बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी अरुण पटेल (26) को उसके परिजनों ने 13 अगस्त को केंद्र में नशा छुड़वाने और इलाज के लिए भर्ती कराया था।

केंद्र में आठ माह से अमरोहा के जगवाखुर्द रजकपुर निवासी भानुप्रताप का भी उपचार चल रहा था। मंगलवार रात भी सभी ने खाना खाया। इसी दौरान भानु प्रताप अरुण को कमरे में लेकर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

इसी दौरान भानु प्रताप ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अरुण का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकाला और भागने की कोशिश की। केंद्र के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ खून से सने थे। यह देखकर सभी कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अरुण खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई