Bareilly News: लापता शख्स को पेश करें एसएसपी… खुद भी हाजिर हों, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

धर्मांतरण मामले में नामजद आरोपी महमूद बेग की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके पति को ले गए थे। तभी से वह लापता हैं। पत्नी ने एनकाउंटर की आशंका जताई है।

Bareilly News,इकरा के इश्क में शहजाद बन गया फर्जी जीएसटी इंस्पेक्टर,  घरवालों को राजी करके की शादी - bareilly news shahzad became fake gst  inspector in love with iqra married her after

बरेली में धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद आरोपी महमूद बेग का सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है, वहीं उसकी पत्नी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी की गुमशुदगी के बारे में जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने एसएसपी बरेली को भी आठ सितंबर को तलब किया है। महमूद बेग को भी तलाश कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। एसएसपी ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है।

हाल ही में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने दो हिंदू परिवारों को मुस्लिम बनाने का खुलासा किया था। गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी महमूद बेग को पुलिस ने वांछित दिखाया था। विवेचना कर रही पुलिस को अन्य आरोपियों के साथ ही महमूद बेग की भी तलाश है

महमूद की पत्नी ने दाखिल की है याचिका 
इधर, महमूद बेग की पत्नी परवीन अख्तर ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मी उनके पति को ले गए थे। वह तभी से लापता हैं। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस उनके पति का एनकाउंटर न कर दे। इस याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जफीर अहमद व सलिल कुमार राय ने यह आदेश दिया है।

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महमूद बेग भुता थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। तलाश के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई