UP: ब्रेकअप के बाद फोन करना पड़ा भारी, 10 सेकेंड में प्रेमी को जड़े 11 कंटाप, युवती के भाई और साथियों ने पीटा

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। मामला एक ब्रेकअप विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Breakup के बाद कैसे करें ओवरकम ? यहां जानिए इससे उबरने का आसान टिप्स |  How-to-overcome-with-breakup-in-hindi-breakup-se-kaise-ubrein

वायरल सीसीटीवी फुटेज

फुटेज में करीब आधा दर्जन लोग युवक को घेरकर पहले एक के बाद एक 11 थप्पड़ महज 10 सेकेंड में मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उसे लात-घूंसों से भी पीटा गया। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी दिखे।

गणेश महोत्सव विवाद की अफवाह

शहर में चर्चा थी कि युवक को गणेश महोत्सव में सहयोग न करने पर पीटा गया। हालांकि, थाना प्रभारी रायपुरवा ने इस दावे को निराधार बताया और स्पष्ट किया कि घटना का गणेशोत्सव से कोई संबंध नहीं है।

असल मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। ब्रेकअप के बाद भी युवक लगातार फोन कर रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती के भाई ने अपने साथियों संग युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई