मेरठ में रविवार रात से जारी भारी बारिश ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन में 94.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में गिरावट आई और जनजीवन प्रभावित रहा। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो सितंबर को बंद करने के आदेश दिए।

सितंबर में विदा होने से पहले मानसून मेहरबान है। एक दिन की बारिश ने पिछले 24 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सुबह चार बजे से शुरु हुई बारिश रात तक होती रही। जनजीवन प्रभावित हो गया।
दिनभर 94.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 24 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
पिछले 24 वर्षों में एक दिन में हुई बारिश
वर्ष मिमी
2002 60
2003 25
2004 45
2005 शून्य
2006 9.4
2007 17.9
2008 19.2
2009 27.1
2010 3.9
2011 शून्य
2012 शून्य
2013 3.7
वर्ष मिमी
2014 0.2
2015 शून्य
2016 36.4
2017 11.6
2018 शून्य
2019 82.9
2020 शून्य
2021 6.4
2022 शून्य
2023 शून्य
2024 शून्य
2025 94.9
रविवार रात से जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मेरठ ने जिले के सभी स्कूलों (परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड) में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं का दो सितंबर को अवकाश घोषित किया है।
स्कूल खुलने के बाद आए बंद करने के निर्देश
देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार तक जारी रही। बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बारिश के चलते डीएम ने एहतियात के तौर पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किए।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 27.1°C
न्यूनतम: 23.1°
उच्चतम: 27.1°
सूर्योदय 05:57 am
सूर्यास्त 06:40 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -83%
बारिश की संभावना -72%
चंद्रोदय -3:01pm
चंद्रास्त – 01:03 pm
मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना साढ़े चार हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश वायरल बुखार की चपेट में हैं।
मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी, शरीर में टूटन और पैरों में अकड़न जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव और मानसून के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है।