Baaghi 4: ‘बागी 4’ की रिलीज से पहले साथ दिखे टाइगर-सोनम और हरनाज, फैंस बोले – ‘क्या खूबसूरत तिकड़ी है’

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Tiger Shroff Sonam Bajwa Harnaz Sandhu: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बागी 4’, 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले तीनों स्टार्स ने एक साथ फोटो क्लिक करवाईं।

baaghi 4 star cast harnaz sandhu tiger shroff and sonam bajwa pose together before film release

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी ‘बागी’ की चौथी किस्त का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन एक बार फिर से इस फिल्म की चौथी किस्त में नजर आएगा। ‘बागी 4’ की रिलीज से पहले फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ पैपराजी के सामने पोज देती नजर आई।

 

वीडियो वायरल
आज सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बागी 4’ के स्टार्स टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा का एक वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो में आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बागी 4’ के तीनों मुख्य कलाकार पैपराजी को पोज देते नजर आए। इन तीनों को एक साथ देखकर स्टार्स के फैंस बेहद खुश हैं। इस दौरान हरनाज फ्रील ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं सोनम बाजवा ने महरून रंग की बॉडीकॉन ड्रेस से फैंस का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ ब्लैक टी-शर्ट और कार्गो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इन तीनों की तिकड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

फैंस के कमेंट्स
टाइगर, सोनम और हरनाज को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश और आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। एक फैन ने लिखा, ‘ये सभी बहुत प्यारे हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘पंजाबी आ गये ओये’, एक और फैन ने लिखा, ‘क्या खूबसूरत तिकड़ी है’, एक और फैन ने लिखा, ‘बागी 4 के साथ फायर इमोजी ‘ वहीं कई फैंस हरनाज को बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके नाम के साथ फायर और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं।

बागी 4 के बारे में
पांच साल के ब्रेक के बाद ‘बागी’ फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त लेकर आ रही है। ‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।