Bareilly News: मंगेतर बोला- तुम जियो या मरो, हमें दहेज चाहिए, फंदे से लटक गई युवती

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Crime Stock Photos, Royalty Free Crime Images | Depositphotos

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मंगेतर से विवाद होने के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की मां ने बेटी के मंगेतर व उसके परिवार पर दहेज की खातिर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वंशी नगला निवासी शीला ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उनकी बेटी रिमझिम (19) की शादी पड़ोसी शिवांग से तय हुई थी। दोनों की मंगनी भी करा दी गई थी। 10 नवंबर को शादी होनी थी। इससे पहले शिवांग, उसके पिता चंद्र सैनी, मां वर्षा, भाई बासू व बहन मुस्कान रिमझिम से फोन कॉल पर बात करने लगे। इन लोगों ने रिमझिम से दहेज में जेवर, बाइक व शीशम की लकड़ी का डबल बेड लाने के लिए कहा। 23 अगस्त को रिमझिम ने मां को ये बातें बताईं।

शीला ने कहा कि वह लोगों के घरों में काम करके परिवार पालती हैं तो इतना दहेज कैसे दे सकती हैं? शीला का आरोप है कि जब रिमझिम ने शिवांग व उसके घरवालों को यह बात बताई तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर रिमझिम ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी तो शिवांग ने कहा कि तुम जियो या मरो, हमें मतलब नहीं है। तानों और शादी टूटने से आहत रिमझिम ने 27 अगस्त को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।