Varun Dhawan: वरुण धवन ने किए गणपति बप्पा के दर्शन, पंडाल के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़; देखें वायरल वीडियो

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Ganesh Utsav: कई बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों गणपति बप्पा के दर्शन के लिए अलग-अलग पंडालों में पहुंच रहे हैं। वरुण धवन भी लाल बागचा राजा यानी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो है।

Varun Dhawan Offers Prayers At Lalbaugcha Raja Greets Fans Outside Pandal

विस्तार

Follow Us

शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुंबई के लालबागचा राजा यानी प्रसिद्ध गणपति पांडाल में दर्शन करने पहुंचे। वह पीले रंग का कुर्ता पहने गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आए। दर्शन से पहले और बाद में वरुण ने पैपराजी को खूब फोटो दिए, साथ ही अपने कई फैंस से भी मिले।

वरुण धवन ने किए गणपति बप्पा के दर्शन 
कई वायरल वीडियो में वरुण धवन लालबागचा राजा के दर्शन करते दिखे। भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने वह सिर झुकाते नजर आए, काफी देर तक प्रार्थना करते दिखे। गणपति बप्पा का प्रसाद भी वरुण ने लिया।

अपकमिंग फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
लालबागचा राजा के दर्शन से पहले वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म  ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर भी रिलीज हुआ। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर हैं। यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है। इसमें रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई